दिन में फ्रूट का ठेला- रात में महिलाओं से छेडछाड- एनकाउंटर में लंगडा

दिन में फ्रूट का ठेला- रात में महिलाओं से छेडछाड- एनकाउंटर में लंगडा

वृंदावन। योगीनाथ कृष्ण की कर्मस्थली वृंदावन में तीर्थाटन के लिए आने वाली महिला श्रद्धालुओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर लंगड़ा कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

शनिवार को वृंदावन थाना पुलिस की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले शोहदे के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस का आरोपी से उस समय आमना सामना हुआ, जब पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका। इसी दौरान आरोपी युवक पुलिस टीम के ऊपर गोली चलाता हुआ वहां से भाग निकला।

पीछा कर रही पुलिस ने उसे रूकने की चेतावनी भी दी लेकिन वह पुलिस टीम के ऊपर लगातार फायरिंग करते हुए वहां से भागने की कोशिशें में लगा रहा। आखिर में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्यवाही में जब मोर्चा संभाला तो पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जाकर लगी। जिससे वह लंगड़ा होकर जमीन पर गिर गया।


पुलिस ने घायल हुए बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ किए जाने पर पता चला कि गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला राजेंद्र वृंदावन में खीरे का ठेला लगाकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था।

आरोपी के खिलाफ पुलिस को अनेक शिकायतें मिली थी। थाने में दर्ज शिकायतों का संज्ञान लेने वाली पुलिस की आज आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसके चलते पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

epmty
epmty
Top