गोलीबारी- भाजपा उम्मीदवार पाटिल के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

गोलीबारी- भाजपा उम्मीदवार पाटिल के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली। कर्नाटक में बबलेश्वर से विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी विजयगौड़ा पाटिल के पुत्र के खिलाफ पिस्तौल से गोली चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता के पुत्र समर्थ वी पाटिल को 12 अप्रैल को कथित तौर पर अपनी पिस्तौल से एक राउंड फायर करते देखा जा सकता है। विजयपुरा के कांग्रेस अध्यक्ष राजू अलगुर ने कहा, "पाटिल आपराधिक तरीकों का इस्तेमाल कर मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और उन्हें वोट देने के लिए मजबूर कर किया जा रहा है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाबलेश्वर में शक्ति प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने रिवाल्वर से हवा में गोलियां चलाईं।

उधर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने ट्वीट किया, "प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। उल्लेखनीय है पाटिल विजयपुरा जिले के बाबलेश्वर में कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान विधायक एम.बी. पाटिल के खिलाफ 2023 का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में पाटिल को 29,715 मतों के अंतर से हराया था।

epmty
epmty
Top