पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी-मुठभेड़ में 13 ढेर

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी-मुठभेड़ में 13 ढेर

गढ़चिरौली ।पुलिस और नक्सलवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस नक्सलियों पर भारी पड़ी है। आमने-सामने की गोलीबारी में 13 नक्सलवादी ढेर हो गए हैं। पुलिस ने उनके शव बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ का सिलसिला अभी भी जारी है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस मुठभेड में नक्सलियों का सफाया हो जायेगा।

शुक्रवार को गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली के वन क्षेत्र में पुलिस की नक्सलवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की 60 यूनिट उस समय नियमित गस्त करने के लिये निकली थी। पुलिस ने गडचिरौली के एटापल्ली के वन क्षेत्र में हुई गोलीबारी के दौरान 13 नक्सलियों को मार गिराया है। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 इकाई और नक्सलियों के बीच अभी मुठभेड़ चल रही है।

यह ऑपरेशन महाराष्ट्र पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान संभावना है कि नक्सलियों का सफाया हो जाएगा। यह मुठभेड़ एटापल्ली के पयडीकोटमी के जंगल में शुक्रवार की सवेरे हुई जो अभी तक हो रही है। पुलिस ने अभी तक मुकाबले में ढेर किये 13 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। गौरतलब है कि गढचिरोली के एटापल्ली का वन क्षेत्र नक्सलवादी इलाका माना जाता है। जहां नक्सलवादियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ होती रहती है। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस नक्सलवादियों पर भारी पड़ी है।

Next Story
epmty
epmty
Top