किसान यात्रा निकाल रहे सपाई घरों से किये गिरफ्तार

किसान यात्रा निकाल रहे सपाई घरों से किये गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। प्रदेशीय नेतृत्व केे आहवान पर किसानों को जागरूक करने के लिए यात्रा निकालने की तैयारियां कर रहे सपाईयों को पुलिस ने दबिश देकर उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस लाईन भेज दिया गया।


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार से किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से किसान यात्रा निकालने का आहवान किया था। पार्टी मुखिया के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप,पूर्व विधायक अनिल कुमार आदि अपने घरों से यात्रा की तैयारियां कर उसका शुभारम्भ करने के लिए पार्टी के महावीर चौक स्थित दफ्तर जाने की तैयारी कर रहे थे।


इसी बीच एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दबिश देते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अनिल कुमार आदि नेताओं को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।


सपा नेताओं के साथ राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी साजिद हसन,महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दकी, हाजी लियाकत,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती, महानगर महासचिव शलभ गुप्ता, इसरार अल्वी, हारून गनी, युसुफ गौर हनी, शिवम त्यागी एडवोकेट आदि पदाधिकारियों के अलावा अनेक कार्यकर्ता भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गयें।


बाद में गिरफ्तार किये गये सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एक वाहन में बैठाकर पुलिस लाईन भेज दिया गया।

Next Story
epmty
epmty
Top