खेत की मेढ़ का पेड़ बना 2 लोगों का काल

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में आज शाम खेत की मेढ़ पर स्थित पेड़ को लेकर हुए विवाद में की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली गुन्नौर इलाके में रसूलपुर निवासी 55 वर्षीय रामौतार और उसके रिश्तेदार 40 वर्षीय बाबूराम के खेत आसपास ही हैं। दोनों के बीच खेत की मेढ़ पर स्थित पेड़ों के हक के लिए कहासुनी हो गई। मेढ़ पर स्थित इन पेड़ों को लेकर गुरूवार शाम लगभग साढ़े छह बजे दोनों आमने सामने आ गये। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच फायरिंग हुई जिसमें वे घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन की जा रही है।
Next Story
epmty
epmty