भूमि पूजन के साथ जामा मस्जिद के बगल में शुरू हुआ पुलिस चौकी निर्माण

भूमि पूजन के साथ जामा मस्जिद के बगल में शुरू हुआ पुलिस चौकी निर्माण

संभल। शाही जामा मस्जिद के बराबर में निर्मित कराई जा रही पुलिस चौकी का निर्माण विधि विधान के साथ किए गए भूमि पूजन से शुरू हो गया है।

शनिवार को संभल में शाही जामा मस्जिद की बगल में बनने वाली पुलिस चौकी का भूमि पूजन किया गया है। सत्यव्रत पुलिस चौकी के नाम से निर्मित होने वाली पुलिस चौकी के लिए एएसपी श्री चंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया है।

आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने तकरीबन 40 मिनट तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुलिस चौकी निर्माण की भूमि पूजन कराया है। इसके बाद पुलिस चौकी के लिए नींव भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि संभल में शाही जामा मस्जिद के कोर्ट सर्वे के दौरान हिंसा भड़कने के बाद पुलिस विभाग की ओर से शाही जामा मस्जिद की बराबर में पुलिस चौकी निर्माण की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए बीते दिन जमीन की नापतोल भी की गई थी।

Next Story
epmty
epmty
Top