उपचाराधीन आरआई के निधन पर पुलिस विभाग में शोक-SSP ने दी अंतिम विदाई

उपचाराधीन आरआई के निधन पर पुलिस विभाग में शोक-SSP ने दी अंतिम विदाई

सहारनपुर। बीमारी के चलते देहरादून के अस्पताल में इलाज करा रहे सहारनपुर पुलिस विभाग के आरआई किशोर सिंह रौतेला का उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया है। आरआई की मौत की खबर सुनते ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। आईजी सहारनपुर परिक्षेत्र डॉ प्रीतिंदर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर एवं एसपी सिटी राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने आरआई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी है।

मंगलवार को सहारनपुर के आरआई किशोर सिंह रौतेला का बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया है। उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान ही देहरादून के अस्पताल में आर आई ने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को सदा के लिए छोड़ कर चले गए। आरआई के निधन की खबर सहारनपुर पहुंचते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

आर आई किशोर सिंह रौतेला का पार्थिव शरीर जब मंगलवार की सवेरे पुलिस लाइन में पहुंचा तो वहां पर पुलिस अधिकारियों में शामिल आईजी सहारनपुर परिक्षेत्र डॉ प्रीतिंदर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर समेत अन्य अधिकारियों ने भारी गमगीन माहौल के बीच आरआई किशोर सिंह रौतेला की पार्थिव देह पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मृतक आर आई के परिजन फूट-फूट कर रोते और बिलखते हुए दिखाई दिए।

अंतिम सलामी के बाद आर आई की पार्थिव देह को पीड़ित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है जो उसे अपने पैतृक गांव ले गए हैं। जहां आर आई का अंतिम संस्कार किया जाए।

Next Story
epmty
epmty
Top