मां-बहन के बहाने बुलाया घर- पहुंची तो किया दुष्कर्म- फिर दिया झांसा

मां-बहन के बहाने बुलाया घर- पहुंची तो किया दुष्कर्म- फिर दिया झांसा

लखनऊ। सूबे की राजधानी के थाना मडियागांव पर पहुंचकर एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मडियागांव पर एक पीड़िता ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए एक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी शादी पल्टन छावनी के रहने वाले युवक अजहर के साथ तय हुई थी। अजहर का घर उसके घर से कुछ दूरी पर ही है। घर पास में होेने के कारणवश वह उनके घर पर उसकी मां-बहन से मिलने के लिये जाती थी। एक दिन अजहर ने फोन कर मां और बहन से मिलवाने के लिये बुलाया।

पीड़िता का कहना है कि जब वह वहां पहुंची तो वहां उसकी मां और बहन ना होकर वह घर में अकेला था। इस दौरान युवक ने पीड़िता को कोल्डड्रिंक पिलाई तो वह बेसुध हो गई। बेहोशी की हालत में अजहर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कर दी। पीड़िता का कहना है कि होश आने पर विरोध किया तो उसने कुछ दिन बाद शादी होने की बात कहकर उसको चुप करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह पांच साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। विरोध करने पर पिटाई कर दी। मडिगांव के प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Next Story
epmty
epmty
Top