बस नहर में गिरी - 6 लोगों की मौत

बस नहर में गिरी - 6 लोगों की मौत

रायगंज। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बुधवार रात झारखंड से लखनऊ जा रही मैक्सी बस के नहर में गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए।

दुर्घटना की जांच कर रही पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा रूपाहार में करीब ढाई बजे हुआ जब झारखंड के पाकुड़ से बस बारिश में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक कार से टकराने के बाद नहर में गिर गयी।

उन्होंने कहा कि रायगंज थाने से पुलिसकर्मी और दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा और स्थानीय लोगों की मदद से बस को नहर से बाहर निकलवाया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी है और घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने इस त्रासदी के बारे में पड़ोसी राज्य झारखंड को भी सूचना भेज दी है। प्रत्यशदर्शियों ने कहा कि बस चालक का अभी भी पता नहीं चला है और वह नशे में था।

पुलिस ने बताया कि बस में करीब 14 बच्चे भी थे।


वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top