एक्सप्रेस वे पर पुलिस एवं बदमाशों के बीच चली गोलियां- दो लुटेरे हुए..

एक्सप्रेस वे पर पुलिस एवं बदमाशों के बीच चली गोलियां- दो लुटेरे हुए..

मथुरा। चेकिंग कर रही पुलिस का बदमाशों के साथ आमना सामना हो गया। दोनों तरफ से चली गोलियों की आवाज से वातावरण गूंज उठा। इस मुकाबले में भारी पड़ी पुलिस ने दो बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया है। दो बदमाशों का बुरा हाल देखकर तीसरे ने खुद ही सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

शुक्रवार को जनपद के थाना राया क्षेत्र में पिलखूनी गांव से करीब 500 मीटर आगे एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर पुलिस और बदमाशों का आमना सामना हो गया। नोएडा आगरा मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पुलिस की गोली लगने से लुटेरा जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र चंद्रशेखर निवासी गांव सिहोरा थाना जमुनापार घायल हो गया। इस दौरान जीतू के साथी भोली और चंदा निवासी सिहोरा थाना जमुनापार और प्रिंस निवासी नरेना भरतपुर मौके से भाग निकले।

बाद में बलदेव रोड पर कॉलेज के पास हुई एक अन्य मुठभेड़ में पुलिस की मोबाइल लुटेरे लक्ष्मण एवं अरुण कुमार पुत्र साहब सिंह के साथ आमना सामना हो गया। इस मुठभेड़ में लक्ष्मण पैर में गोली लगने से घायल हो गया। लक्ष्मण के घायल होते ही अरुण ने खुद को पुलिस के हवाले करना बेहतर समझा। लिहाजा उसने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए लक्ष्मण एवं जीतू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शातिर बदमाशों के पास से अवैध शस्त्र और नगदी भी बरामद की है।

Next Story
epmty
epmty
Top