शिवसेना नेता को गोली मारकर हॉस्पिटल भिजवाने वाला बीजेपी एमएलए अरेस्ट

शिवसेना नेता को गोली मारकर हॉस्पिटल भिजवाने वाला बीजेपी एमएलए अरेस्ट

मुंबई। जमीनी विवाद को लेकर थाने के भीतर शिवसेना नेता और उसके साथी को गोली मारकर हॉस्पिटल भिजवाने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक को पुलिस द्वारा दौड़धूप कर गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक के अलावा इस मामले में दो अन्य भी अरेस्ट किए गए हैं।

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीनी विवाद को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड को पुलिस स्टेशन के भीतर गोली मारने वाले भाजपा विधायक गणपत गायकवाड एवं उसके दो अन्य साथियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड एक दूसरे के खिलाफ जमीनी विवाद की शिकायत करने के लिए शुक्रवार की देर रात तकरीबन 10:00 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पर पहुंचे थे।

जहां दोनों पक्षों में हुई बहस के बाद भाजपा विधायक ने थानेदार के सामने ही शिवसेना नेता पर गोली चलाते हुए छह राउंड फायर किए थे। जिनमें से दो गोली महेश गायकवाड और दो गोलियां शिवसेना नेता के साथी राहुल पाटिल को जा लगी थी।

थाने के भीतर सरेआम गोलियां चलने से मचे हंगामा के बीच घायल हुए शिवसेना नेता एवं उसके साथी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड को गिरफ्तार करने के साथ-साथ शनिवार की सवेरे दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने थाने के भीतर अंजाम दी गई इस घटना की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया है।

Next Story
epmty
epmty
Top