बीजेपी नेत्री अश्लील वीडियो मामला- मुख्य आरोपी भाजपा नेता अरेस्ट

बीजेपी नेत्री अश्लील वीडियो मामला- मुख्य आरोपी भाजपा नेता अरेस्ट

मेरठ। महानगर के बहुचर्चित भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने भारी दौड़-धूप के बाद मुख्य आरोपी भाजपा नेता को आखिर गिरफ्तार कर ही लिया है। भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी की एक महिला नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल किया था।

बुधवार को महानगर पुलिस की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नेता रवींद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा नेता रवींद्र नागर पर आरोप कि उसने अपनी ही पार्टी की एक महिला नेता का अश्लील वीडियो बनाने के बाद अपने साथी बीजेपी पार्षद रविंद्र सिंह की मदद से वायरल किया था।


महिला ने भाजपा पार्षद के अलावा रविंद्र नागर के ऊपर टिकट के बदले अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप पहले ही लगा रखा है। पुलिस इस संबंध में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी रविंद्र नागर की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। लेकिन वह हाथ नहीं लग पा रहा था। बुधवार को जनपद की भावनपुर थाना पुलिस ने अपराहन तकरीबन 2.00 मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी रवींद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर की गई लिखा पढ़ी के बाद उसे अदालत में पेशी पर ले जाया गया। पुलिस अब उस व्यक्ति की पहचान कराने में जुटी हुई है जो भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य के साथ अश्लील वीडियो में दिखाई दे रहा है।

epmty
epmty
Top