भाकियू का UP हरियाणा बॉर्डर पर हंगामा- हाथापाई कर पुलिस पर ट्रैक्टर...

भाकियू का UP हरियाणा बॉर्डर पर हंगामा- हाथापाई कर पुलिस पर ट्रैक्टर...

शामली। हरियाणा सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश के किसानों का गेहूं खरीदने पर लगाई गई पाबंदी से गुस्साते हुए भारतीय किसान यूनियन ने हरियाणा यूपी बॉर्डर पर हंगामा प्रदर्शन करते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बॉर्डर पर की गई नाकेबंदी को ध्वस्त कर दिया और गेहूं के वाहनों को जबरिया हरियाणा में लेकर घुस गए।

शनिवार को हरियाणा पुलिस और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बार्डर पर उस समय आमने सामने आ गए जब हरियाणा की मंडियों में अपना गेहूं बेचने के लिए जा रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। जनपद शामली के कैराना से होते हुए हरियाणा जा रहे किसानों को गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रॉली समेत रोके जाने के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई।

किसानों ने इस मामले की जानकारी तत्काल भारतीय किसान यूनियन को दी। इसके बाद भाकियू के मंडल महासचिव चौधरी अब्बास की अगुवाई में बॉर्डर पर पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा पुलिस के साथ बातचीत की और उत्तर प्रदेश के किसानों को हरियाणा में गेहूं बेचने के लिए जाने देने को कहा। लेकिन इस बात पर सहमति नहीं बन पाई। आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की ओर से की गई नाकेबंदी को तोड़ दिया और गेहूं के वाहनों को हरियाणा में लेकर घुसने के प्रयास किए। इस पर पुलिस और किसान आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और हाथापाई हुई। इसके बावजूद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जबरन हरियाणा में एंट्री करा दी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास भी किया गया।

epmty
epmty
Top