बीडीसी हत्याकाण्ड का खुलासा, 3 अरेस्ट

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिला पुलिस ने केराकत कोतवाली क्षेत्र में हुए पंचायत सदस्य (बीडीसी) शैलेन्द्र यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच अक्टूबर देर शाम क्षेत्र के पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव निवासी मुरलीपुर की मनियरा मोड़ के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी गयी थी। उनकी अस्पताल जाते समय मृत्यु हो गयी थी।
थाना केराकत पुलिस द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव की हत्या का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार एवं हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद, उक्त के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक जौनपुर की बाईट। @Uppolice @dgpup @adgzonevaranasi @IgRangeVaranasi @News18UP pic.twitter.com/R2Wu6aylCf
— Jaunpur police (@jaunpurpolice) October 7, 2020
उन्होंने बताया कि हत्या की विवेचना में मुकेश यादव, सुशील गिरी उर्फ गोलू गिरी तथा राम अनिल का नाम प्रकाश में आये। उन्होंने बताया कि यह भी पता लगा कि राम अनिल व शैलेन्द्र यादव के बीच आपसी रंजिश थी। राम अनिल ने साजिश के तहत मुकेश यादव और गोलू गिरी से शैलेन्द्र यादव की हत्या करवा दी। घटना के समय मुकेश यादव बाइक चला रहा था तथा गोलू गिरी ने उसे गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में विनय प्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक केराकत तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश राय शामिल रहे।
एसपी राजकरन न्य्यर ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपियो को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।