बेदर्द औलाद- पिता की हत्या कर तालाब में फेंका शव

बेदर्द औलाद- पिता की हत्या कर तालाब में फेंका शव

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो बेटों ने शराबी पिता की पिटाई कर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम जोरातराई में शराब का आदी पिता अशोक साहू की उसके दो बेटे रुपेश और टोमन साहू ने आज पीट-पीट कर मार डाला और बाद में पिता के शव को एक तालाब में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि रविवार की रात अशोक और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ। आज सुबह मृतक अशोक शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करने लगा। इस बीच आरोपी रूपेश व टोमन ने अपने पिता के सिर में ईंट व हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद लाश को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top