भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व एमएलए समेत चार के गिरफ्तारी वारंट

भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व एमएलए समेत चार के गिरफ्तारी वारंट

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए वर्ष 2012 में रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन रोकने के आरोपी बीजेपी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलए समेत चार आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट की ओर से वारंट जारी किए गए हैं। रेल रोकने के इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आज आरोप तय होने थे। लेकिन चारों ही अदालत के सामने हाजिर नही हुए। हालांकि इस मामले में आरोपी राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल समेत चार अन्य आरोपी अदालत में पेश हो गए।

बुधवार को मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं बुढ़ाना विधानसभा सीट के पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। वर्ष 2012 में रेल रोकने के मामले में आरोपी बनाए गए सभी लोगों के खिलाफ आज अदालत में आरोप तय होने थे। परंतु चारों कोर्ट में हाजिर नही हुए और हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र भेज दिया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला और पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत चार आरोपियों के हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र अदालत ने खारिज कर दिये और सभी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी करते हुए आगामी 21 अक्टूबर की तिथि निर्धारित कर दी। हालांकि इस मामले में आरोपी राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल समेत चार आरोपी अदालत में हाजिर हुएभ्। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं पूर्व विधायक उमेश मलिक के अलावा अदालत द्वारा पवन तरार एवं सुनील तायल के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top