उग्र लोगों का बिहार पुलिस पर हमला- जान बचाने को थानेदार ने की फायरिंग

उग्र लोगों का बिहार पुलिस पर हमला- जान बचाने को थानेदार ने की फायरिंग

कोलकाता। गुप्त सूचना के आधार पर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्यवाही करने के लिए पहुंची बिहार की पुलिस टीम को उग्र हुए लोगों की भीड़ ने घेर कर उनके ऊपर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए थानेदार को पांच राउंड फायरिंग करनी पड़ी। गोली लगने से दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस के पांच जवान भी जख्मी होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

शनिवार को बिहार के किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के विलायतबारी में बिहार पुलिस की टीम एक गुप्त सूचना के आधार पर लूट कांड के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी।

जैसे ही किशनगंज टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार की अगवाई में पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची तो उसी समय उग्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस की टीम को चारों तरफ से घेर लिया और उसके ऊपर हमले शुरू कर दिए। जान पर बनी देख थानेदार संदीप कुमार को पांच राउंड फायरिंग करनी पड़ी। गोली चलने की आवाज को सुनकर बेकाबू हुई भीड़ ने थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिस कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसकी चपेट में आकर पांच पुलिसकर्मी तथा कई अन्य ग्रामीण घायल हो गए हैं।

इस हमले में दो ग्रामीणों को भी गोली लगने की बात कही जा रही है। हालांकि जानलेवा हमला होने के बावजूद थानेदार और उनकी टीम ने एक आरोपी अब्दुल तौब के बेटे नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में घायल हुए आरोपी के भाई रिजवान एवं मिज्बाबुल हक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों की हालत खतरे से बाहर होना बताई गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top