पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद अब बेटा भी लिया हिरासत में

पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद अब बेटा भी लिया हिरासत में

नई दिल्ली। स्किल डेवलपमेंट घोटाले के मामले में गिरफ्तार किए गए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद अब उनके बेटे को भी पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। पदयात्रा कर रहे पूर्व सीएम के बेटे को पुलिस द्वारा विजयवाड़ा नहीं जाने दिया गया है। शनिवार को तेजी के साथ हुए एक घटनाक्रम के अंतर्गत आपराधिक जांच विभाग यानी सीआईडी की ओर से जारी किए गए गैर जमानती वारंट के चलते सवेरे के समय आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की स्किल डेवलपमेंट घोटाले के मामलों में की गई गिरफ्तारी के बाद अब पूर्व सीएम के बेटे पार लोकेश को भी पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।


आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे पार लोकेश की गिरफ्तारी ईस्ट गोदावरी जिले से की गई है। वहां पर वह पदयात्रा निकल रहे थे। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने पद यात्रा निकालते हुए उन्हें विजयवाड़ा नहीं पहुंचने दिया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 की 9 दिसंबर को सीबीआई द्वारा राज्य में हुए स्किल डेवलपमेंट घोटाले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें दो दर्जन से भी अधिक यानी 25 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

हालांकि इस एफआईआर में नायडू का नाम नहीं था। लेकिन सीआईडी द्वारा इसी साल स्किल डेवलपमेंट घोटाले की जांच शुरू की गई तो सीआईडी की ओर से दावा किया गया कि जांच में जो बातें सामने आई है आज उनके आधार पर चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है।

epmty
epmty
Top