सोशल मीडिया पर लड़की काे बदनाम करने का आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लड़की काे बदनाम करने का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक लड़की का ऑडियो क्लिप साझा कर उसे बदनाम करने तथा डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एक लड़की ने बुधवार को त्राल थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी कि त्राल के गुडपोरा निवासी राजिंदर सिंह ने उसे बदनाम करने और धमकाने के लिए उसके साथ हुई बातचीत रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि त्राल थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को त्राल थाने में हिरासत में रखा गया है।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top