20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आहार थाना पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश अमित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिले हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण: हरेंद्र कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि पुलिस ने बुधवार की रात में वाहन चेकिंग अभियान में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

मुखबिर ने सूचना दी थी कि लूट में वांछित एक अभियुक्त पोंटा बादशाहपुर खन्न तिराहे पर आने वाला है। उसके पास लूट का सामान भी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अमित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बुलंदशहर के शीतलगंज मोहल्ले से लूटी गई सोने की पांच अंगूठी, 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस मिला है।

Next Story
epmty
epmty
Top