32 साल से फरार चल रहा 10000 का इनामी लगा पुलिस के हाथ

32 साल से फरार चल रहा 10000 का इनामी लगा पुलिस के हाथ

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद की थाना सिविल लाइन पुलिस में 32 साल से फरार चल रहे₹10000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल तथा थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद की थाना सिविल लाइन पुलिस के सब इंस्पेक्टर आरिफ अली, हेड कांस्टेबल आदित्य, कांस्टेबल अंकित तथा कांस्टेबल ब्रह्मदेव की टीम ने 32 साल से फरार चल रहे नईम उर्फ मुन्ना पुत्र वाहिद निवासी मोहल्ला जसवंतपुरी हाल निवासी मंसूर कॉलोनी गली नंबर 12 निकट अक्सा मस्जिद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किया गया नईम पिछले 32 साल से फरार चल रहा था। पुलिस की ओर से नईम की गिरफ्तारी पर ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने नईम को जिला अस्पताल के गेट के पास से गिरफ्तार किया है।

Next Story
epmty
epmty
Top