दो इंस्पेक्टर सहित 9 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत- दी गई भावभीनी विदाई

दो इंस्पेक्टर सहित 9 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत- दी गई भावभीनी विदाई

शामली। पुलिस कप्तान रामसेवक गौतम सहित पुलिस स्टाफ द्वारा सेवानिवृत हुए आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। आज मुख्य आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिस वाले रिटायर हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम द्वारा पुलिस लाइन शामली में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त की आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्ति 9 पुलिसकर्मियो को पूरे सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस कप्तान द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों में निरीक्षक संजीव कुमार, होशियार सिंह, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा, रामरतन सिंह, मूलचन्द त्यागी, सत्यपाल सिंह, अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी दूवेन्द्र सिंह, मुरुस्तम हिन्द हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top