एसपी यातायात राम अभिलाष त्रिपाठी ने किया कचहरी परिसर का निरीक्षण

एसपी यातायात राम अभिलाष त्रिपाठी ने किया कचहरी परिसर का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक यातायात राम अभिलाष त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर जनपद में स्थित कचहरी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक यातायात राम अभिलाष त्रिपाठी ने उसी दौरान चेकिंग अभियान भी चलाया।

पुलिस अधीक्षक यातायात राम अभिलाष त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स को लेकर उनकी साथ जनपद की कचहरी परिसर की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यातायात राम अभिलाष त्रिपाठी ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की कि अगर आपाको कोई भी संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु दिखाई दे तो आप तत्काल पुलिस को सूचना दें।

epmty
epmty
Top