UP समेत भारत के कई राज्यो पर ताउते चक्रवात का कहर

UP समेत भारत के कई राज्यो पर ताउते चक्रवात का कहर

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से भारत अभी उभर ही नहीं पा रहा है। इस बीच एक नई आपदा हमारे बीच आप पहुँची हैं। ताऊते तूफान अपनी बर्बादी के निशान छोड़ रहा है। जहाँ भी ये तूफान जाता है वही पर अपनी बर्बादी के निशान छोड़ता चले जाता है। तूफान ने चारों तरफ तांडव मचाया है। कुछ लोगो की तो इस तूफान में जान चली गई। कुछ लोग छतों के नीचे दबकर मर गए। भारत के दक्षिणी राज्य केरल से उठे चक्रवाती तूफान का ताउते ने संपूर्ण भारत को अपनी चपेट में ले लिया है।

अब तक पांच राज्यों में अपना कहर बरपा चुका ताउते अब उत्तर भारत की तरफ भी अपने पांव पसार रहा है। पिछले 12 घंटे से भी अधिक समय से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश हो रही है। जिसमें दिल्ली एनसीआर के इलाके के साथ, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के भी राज्य शामिल है।


ताउते ने अब तक केरल, गुजरात महाराष्ट्र, गोवा के अलावा राजस्थान में अपना कहर बरपाया है। सबसे ज्यादा ताउते ने गुजरात में तबाही मचाई है। गुजरात के उना में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश हुई है। जहां पर बिजली के खंभे दुकानों की छत सड़कें घरों के साथ-साथ अन्य प्रकार की इमारतें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। राज्य के 2437 गांव की बिजली अब तक ठप हो चुकी है। जिनमें से 661 गांव की बिजली को अब तक ठीक की जा चुकी है। जबकि 484 गांव की बिजली ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। गुजरात के अन्य शहरों में भी तूफान का कहर देखने को मिला है। जहां पर सड़कों पर पड़ी दीवारें भी आखिरी आखिरी सांसे लेने को मजबूर नजर आ रही है।

समुद्री किनारे बसे मुंबई की बात करें तो मुंबई का सबसे व्यस्ततम इलाका माने जाने वाला 'गेटवे ऑफ इंडिया' पूरी तरह से लहरों के बीच फंसा हुआ है। गेटवे ऑफ इंडिया के चारों तरफ समुद्र की ऊंची ऊंची लहरे चल रही है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कों पर पड़े पेड़ इस बात की गवाही दे रहे है कि तबाही का मंजर क्या रहा होगा। कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं बिजली के खंभे, किसी होटल की छत उड़ गई,कई समुद्र के किनारों पर बसे घरों पर भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे उत्तर भारत पर भी भारी पड़ने वाले हैं। लगातार बारिश चल रही है और अगले 24 घंटे और बारिश जारी रह सकती है। इस बीच तेज हवा चलने के भी संकेत मिल रहे हैं। जिसके लिए मौसम विभाग द्वारा पहले ही चेतावनी जारी कर दी है।





Next Story
epmty
epmty
Top