मंडप में दूल्हे राजा की सलमान स्टाइल में एंट्री-वीडियो वायरल-मचा हंगामा

मंडप में दूल्हे राजा की सलमान स्टाइल में एंट्री-वीडियो वायरल-मचा हंगामा
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। भारत में शादियां इंसान के साथ समाज का भी महत्वपूर्ण अंग है। अलग-अलग क्षेत्रों में शादी के तौर-तरीके और मेहमाने के खाने के व्यजंन भी अलग है जिन्हें देखकर बरबस ही लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। उधर शादियों में अब राजा महाराजा और बॉलीवुड स्टाइल ने भी अपनी एंट्री करा ली है। जिसके चलते दुल्हन की फिल्मी एंट्री गाहे-बगाहे समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। परंतु हाल ही में वायरल हुए वीडियो में दूल्हे को मंडप में जब सलमान स्टाइल में एंट्री लेते देखा गया तो हंगामा मच गया और लोग चटखारे लेते हुए वीडियो देखकर दूल्हे के फिल्मी स्टाइल को सरहाते रहे।

दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दूल्हे का एक वीडियो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वीडियो में दुल्हन के साथ बारातियों के संग गाजे-बाजे से सात फेरे लेने के लिए दूल्हा अपनी ससुराह पहुंचा। पीले रंग की पगड़ी लगाकर शेरवानी में पहुंचा दूल्हा बारातियों के साथ नाचे नाचते गाते हुए सलमान खान के गाने साजन जी घर आए पर जोरदार नृत्य करते हुए शादी के मंडप में एंट्री करता है। जिसे देखकर शादी मंडप में भारी उत्साह पसर जाता है। दुल्हे के फिल्मी स्टाइल में उसके घर वाले, यार दोस्त और रिश्तेदार भी खूब साथ देते हैं और सहायक के तौर पर उसके साथ नृत्य करते हैं। इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो को लगभग 50 हजार बार लाइक किया जा चुका है। इस वीडियो के कमेंट में लोग इस साजन की सजनी को खुशकिस्मत दुल्हन बता रहे हैं। वहीं कई अन्य लोग अपनी शादी को भी ऐसा ही दिलचस्प बनाने की बात कर रहे हैं। वैसे हाल ही में शादी का एक और दिलचस्प वीडियो सामने आया था। जिसमें दूल्हा और दुल्हन सामाजिक रीति-रिवाजों को छोड़कर पहले मेहमानों के लिए लगाए गए गोलगप्पे के स्टाल पर पानी पूरी का मजा लेते हुए देखे गए। यह वीडियो भी खूब चर्चा में रहा था।

Next Story
epmty
epmty
Top