बूढ़ी महिला शौचालय में रहने के लिये मजबूर- मदद के लिये पहुंची अभिनेत्री

बूढ़ी महिला शौचालय में रहने के लिये मजबूर- मदद के लिये पहुंची अभिनेत्री

नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह खुलकर अपनी राय जाहिर करती नजर आ जाती हैं। वह कई हिट फिल्में और गाने दे चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने एक सराहनीय कार्य कर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। अक्षरा सिंह नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गाव पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने एक बूढ़ी महिला और उनकी 8 वर्षीय पोती को देखा, जिनके माता-पिता इस दुनिया से अलविद कह गये हैं। यह वृद्ध महिला कौशिल्या देवी और उनकी 8 साल की पोती धर्मशीला कुमार को आर्थिक तंगी होने के कारणवश वह शौचालय में रहना पर मजबूर हो गई है। शौचालय में यह बूढ़ी महिला और उनकी आठ वर्षीय पोती का जीवन कैसे कट रहा होगा? इस घटना का अक्षरा सिंह ने खुद जाकर हालात का जायजा लिया और फिर उन्होंने उसकी मदद की।

अक्षरा सिंह ने वृद्ध महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है। उन्होंने कहा है कि 'मैं शाॅक्ड हूं कि इस बूढ़ी मां के पास रहने का घर नहीं है। मुझे इस बूढ़ी मां के बारे में जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा मिली है। मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है और वह इतनी गरीब है कि वह सर छिपाने का छत न होने के कारणवश वह एक शौचालय में रहने पर मजबूर हो गई है। न उनके बुढ़ापे और छोटी बच्ची के लिये कोई सहारा नही है, कैसे बीतता होगा उनका जीवन? अक्षरा सिंह ने कहा है कि आज मैं यहा आकर उनकी सहायता की और आवश्यकता पड़ी तो आगे भी मदद करूंगी। साथी ही अक्षरा सिंह ने लोगों से भी अपील की कि सभी जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिये आगे आयें।

epmty
epmty
Top