आफत में राहत-समय से पहले 31 मई को ही दस्तक दे सकता है मानसून

आफत में राहत-समय से पहले 31 मई को ही दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ताउते और यास की वजह से मौसम में आए बदलाव के कारण अब मानसून ने भी समय से पहले ही अपनी दस्तक देने की तैयारियां कर ली है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस सोमवार को मानसून केरल में दस्तक दे देगा। गुरुवार को मानसून मालदीव कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पश्चिम और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों के अलावा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे की ओर बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि केरल में 31 मई को मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती दिखाई दे रही है। आईएमडी के अनुसार केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून है। मगर चक्रवाती तूफान यास की वजह से 1 दिन पहले ही मानसून इस बार दस्तक दे सकता है। क्योंकि चक्रवाती तूफान यास ने अरब सागर के ऊपर मानसून के प्रवाह को खीचने में मदद की है। हालांकि बारिश के संभावित ताजा विवरण के साथ ही दूसरे चरण का मानसून का पूर्वानुमान 31 मई को आईएमडी द्वारा जारी किया जाएगा। बिहार में यास के असर के रूप में गुरुवार से ही बारिश हो रही है और शुक्रवार को भी बिहार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, शुक्रवार को बिहार में और इसी अवधि के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

epmty
epmty
Top