इंडिगो एयरलाइंस पर भड़की मन्नारा चोपड़ा- समय से पहले उड़ा दिया एयरप्लेन

मुंबई। भारतीय फिल्म अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा को इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया हैं। मन्नारा चोपड़ा ने आरोप लगाया एयरप्लेन को 15 मिनट पहले ही उड़ा दिया गया।
मन्नारा चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस के बाद से ही मन्नारा चोपड़ा को काफी नेम एंड फेम मिला है। अपनी सिंपलीसिटी और बात करने के अंदाज से जानी जाने वाली मन्नारा चोपड़ा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मन्नारा चोपड़ा गुस्से से लाल पीली होती हुई इंडिगो एयरलाइंस पर भड़कती हुई नजर आ रही है। अक्सर ही मनारा चोपड़ा को हंसते हुए मुस्कुराते हुए देखा जाता है, लेकिन इस वायरल वीडियो में मन्नारा चोपड़ा काफी गुस्से में नजर आ रही है।

दरअसल मामला मुंबई एयरपोर्ट का है, जहां मन्नारा चोपड़ा मुंबई से उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पर गई लेकिन उन्हें फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया गया। उन्हें फ्लाइट में जाने से रोक दिया गया। मन्नारा चोपड़ा का आरोप है की फ्लाइट में 15 मिनट बाकी थे। मनारा चोपड़ा ने अपनी वीडियो में बताया कि मेरी फ्लाइट 5:00 की थी, लेकिन फ्लाइट को 4:45 बजे ही उड़ा दिया गया। यहां तक की मेरा नाम भी अनाउंस नहीं किया गया। वही एयरपोर्ट पर खड़ी एक पैसेंजर भी मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में नजर आई, जिन्होंने एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए एयरलाइन कर्मचारियों की भी आलोचना की। यात्री ने मनारा को सेलिब्रिटी कहा और एयरलाइन पर उनकी मदद न करने का आरोप लगाया। मन्नारा चोपड़ा ने इंडिगो एयरलाइंस पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं यहां बैठी हुई थी मेरी फ्लाइट में अभी टाइम बाकी था, लेकिन 15 मिनट पहले फ्लाइट कैसे टेक ऑफ हुई ? साथ ही मनारा चोपड़ा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी इस तरह की परेशानी का उन्हें सामना करना पड़ा है।