मलाइका अरोड़ा के पिता ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग- एक्ट्रेस मुंबई..

मलाइका अरोड़ा के पिता ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग- एक्ट्रेस मुंबई..

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने मकान की तीसरी मंजिल से नीचे कूद कर सुसाइड कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पिता की मौत की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस मुंबई के लिए चल दी है।

बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है।

सुसाइड की यह घटना बुधवार की सवेरे तकरीबन 9:00 बजे होना बताई जा रही है। घटना के बारे में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

लेकिन मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान को अनिल अरोड़ा के घर के बाहर देखा गया है। जानकारी मिल रही है कि पुणे पहुंची मलाइका अरोड़ा मामले की जानकारी मिलने के बाद मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है और वह जल्द की मौके पर पहुंच जाएगी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top