पब्लिक की सुरक्षा के बजाय पुलिसकर्मियों को धोनी पड़ रही MLA की गाडी

पब्लिक की सुरक्षा के बजाय पुलिसकर्मियों को धोनी पड़ रही MLA की गाडी

नागपुर। पब्लिक की सुरक्षा के लिए भर्ती की गई पुलिस को नौकरी बचाने के लिए विधायकों की गाड़ी धोनी पड़ रही है। विपक्ष के नेताओं ने पुलिसकर्मी द्वारा धोई जा रही विधायक की गाड़ी को लेकर वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री की सरकार पर सवाल उठाए हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस के विधायक रहे हर्षवर्धन सपकल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा विधायक की गाड़ी धोने के मामले को उजागर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्षवर्धन ने कहा है कि पुलिस कर्मी के गलत इस्तेमाल का इससे एकदम सटीक उदाहरण कोई नहीं हो सकता है।

उन्होंने महाराष्ट्र में विधायक संजय गायकवाड द्वारा धुलवाई जा रही गाड़ी के मामले को बेहद अपमानजनक करार दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी साल के फरवरी महीने में विधायक संजय गायकवाड बाघ का शिकार करने का दावा कर फंस चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह उसका दांत अपने गले में डाले हुए हैं। विधायक द्वारा पुलिस कर्मी से अपनी गाड़ी धुलवाने का वीडियो वायरल होते ही अब चारों तरफ बवाल मच गया है।

epmty
epmty
Top