होली के रंग- राशियों के संग

नई दिल्ली। होली का पर्व हसी-खुशी बांटने का पर्व है। इस दिन सभी गिले-शिकवे भूलकर प्रेम व सद्भाव के साथ सभी मिलकर पर्व को मनाते हैं। होली में जिन रंगों का प्रयोग किया जाता है, यदि वह अपनी राशि के अनुसार किये जायें, तो होली का महत्व तो अधिक हो ही जाता है, इसका सीधे-सीधे लाभ भी जीवन में पड़ता हुआ दिखाई देता है।
कौन सी राशि के लिए कौन से रंग श्रेष्ठ होते हैं, इसी के बारे में यहां बताया जा रहा है। अपनी-अपनी राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग कर श्रेष्ठ लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
मेष राशिः यह राशि मंगल देव की राशि है। इस राशि के लिए लाल रंग का इस्तेमाल सबसे अधिक श्रेष्ठ है। अच्छी क्वालिटी के लाल रंग के गुलाल का प्रयोग आपकी होली को श्रेष्ठ बनाने में मदद करेगा।
वृषभ राशिः यह राशि शुक्र की राशि मानी जाती है। शुक्र देव वैभव, धन, पद, प्रतिष्ठा के कारक हैं। वृषभ राशि के जातकों को सफेद चंदन का प्रयोग करना चाहिए। सफेद चंदन जहां प्राकृतिक है, वहीं इसकी खुशबू सभी को अपनी ओर अनायास ही आकर्षित कर लेती है।
मिथुन राशिः इस राशि के स्वामी बुध देव होते है। इस राशि के लोगों को सर्वप्रथम भगवान गणेश को हरे रंग के गुलाल का तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद हरे व नारंगी रंग से होली खेलें, उत्तम रहेगा।
कर्क राशिः यह राशि चन्द्र देव की राशि मानी जाती है। शिव परिवार को सर्वप्रथम सफेद चंदन से तिलक लगाएं। उन्हें कुमकुम अर्पित करें। होली में सफेद चंदन, सफेद रंग और क्रीम कलर का प्रयोग करें।
सिंह राशिः यह राशि भास्कर की राशि मानी जाती है। सबसे पहले भगवान सूर्य देव को जल में रोली डालकर अर्घ्य अर्पित करें। इसके पश्चात लाल, मेहरून रंग से होली का लुत्फ उठाएं।
कन्या राशिः यह राशि बुध देव की राशि मानी जाती है। भगवान गणपति को सर्वप्रथम दुर्वा अर्पित करें। उन्हें हरे रंग का तिलक लगाएं। टेसू के रंग और हरे रंग का प्रयोग करें।
तुला राशिः यह शुक्र देव की राशि है और शनि देव तुला राशि में उच्च का फल प्रदान करते हैं। तुला राशि के जातकों को मां दुर्गा को सफेद चंदन अर्पित करने के बाद सफेद, पीले और लाल रंगों से होली खेलनी चाहिए। नील रंग भी श्रेयस्कर है।
वृश्चिक राशिः यह मंगल देव की राशि है। भगवान श्रीराम के चरणों में लाल गुलाल अर्पित करने के बाद लाल रंग और गुलाबी रंग से होली खेलें। माता-पिता के चरणों को छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
धनु राशिः यह बृहस्पति देव की राशि मानी जाती है। भगवान दत्तात्रेय और अपने गुरूदेव के चरणों में पीला रंग अर्पित करें। होली के लिए पीले रंग का अधिक प्रयोग करें, श्रेयस्कर रहेगा।
मकर राशिः यह शनिदेव की राशि है। श्रीराम भगवान और हनुमान जी के चरणों में पीला, गुलाबी रंग अर्पित करें। इस राशि के जातक हल्का गुलाबी, पीला, नीला और काले रंग का प्रयोग करें।
कुंभ राशिः यह भी शनिदेव की राशि है। श्रीराम भगवान और हनुमान जी के चरणों में पीला, गुलाबी रंग अर्पित करें। इस राशि के जातक हल्का गुलाबी, पीला, नीला और काले रंग का प्रयोग करें।
मीन राशिः इस राशि के लोगों को गुरू देव की वंदना के बाद उन्हें पीला रंग अर्पित करना चाहिए। इसके पश्चात पीले रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
शाबर मंत्र साधक, हस्तरेखा एवं कुंडली विशेषज्ञ - प्रवीण महाराज
मो. 8630929509


