भाकियू अखंड ने किसान मसीहा को दी पुष्पांजलि, उपवास रखा

भाकियू अखंड ने किसान मसीहा को दी पुष्पांजलि, उपवास रखा

सहारनपुर। भाकियू अखंड ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 118 वीं जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं विगत दिवस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोके जाने पर उपवास भी रखा। भाकियू अखंड ने सरकार से तुरंत कृषि बिलों को वापिस लिये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी, तो तहसील व गांव स्तर पर भूख हड़ताल की जायेगी। भाकियू अखंड किसानों के साथ है और किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।



जानकारी के अनुसार भाकियू अखंड के महासचिव ठाकुर अनिल चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता रामलीला मैदान पर एकत्रित हुए। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्व. चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किये। प्रदेश महासचिव ठाकुर अनिल चौधरी ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के बताये मार्ग पर आज सभी को चलने की आवश्यकता है। हमें उनके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। लेकिन आज सरकार किसानों की ही दुश्मन बनी हुई है।


विगत दिवस पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से किसान आंदोलन में प्रतिभाग करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया। इसी के विरोध में आज 11 लोगों ने उपवास रखकर अपना आक्रोश जाहिर किया और सरकार से कृषि बिलों को वापिस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में किसान आंदोलन कर रहा है और सरकार उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान और जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसान और जवान को लड़ाने का कार्य कर रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नीरज चौधरी ने कहा कि यदि सरकार ने कृषि बिलों को वापिस नहीं लिया, तो तहसील व गांव स्तर पर भी भूख हड़ताल की जायेगी। उपवास रखने वालों में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी, प्रदेश महासचिव ठाकुर अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष एके त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष सोमवीर राणा, रोहित गुज्जर, सोमपाल, नीरज खतौली, किसान जॉनी चौधरी, ओम कुमार, राजीव, ओमकार, अरुण, चौधरी रफल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top