वंदे भारत मिशन:UAE से एयर इंडिया के विमान में सवार होकर आए 91 यात्री

नई दिल्ली। वंदे भारत मिशन के तहत संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर आज 91 यात्रियों को लेकर एक विमान पहुंचा, जिसमें 27 यात्री इंदौर के निवासी हैं।
विमान तल प्रबंधन के अनुसार एयर इंडिया के विमान में सवार होकर आए 91 यात्रियों में से 27 यात्री इंदौर निवासी हैं। इंदौर पहुंचे सभी विमान यात्रियों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण करने के पश्चात ही उन्हें अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी के चलते विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाने के उद्देश्य से वंदे भारत मिशन चलाया गया है। सभी यात्रियों को आगामी दस दिवस तक होमआइसोलेट(HomeQuarantine) पर रहने की हिदायद दी गयी है।
Next Story
epmty
epmty