इस देश ने दिया पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान - राष्ट्रपति..

इस देश ने दिया पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान - राष्ट्रपति..

नई दिल्ली। दो दिवसीय रूस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। खुद राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को सम्मानित किया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की रूस यात्रा पर गए हुए हैं। सबसे पहले रूस पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया था। उसके बाद भारतीय गीत पर थिरकते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भी किया गया था। रूस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया गया।

सबसे बड़ी बात यह रही कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री को खुद सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से नवाजा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। बताया जाता है कि इस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद, आपसी सहयोग और शांति बहाली को लेकर भी विचार विमर्श किया।

epmty
epmty
Top