रूस जा रही फ्लाइट हुई क्रैश- विमान में सवार थे 67 पैसेंजर

रूस जा रही फ्लाइट हुई क्रैश- विमान में सवार थे 67 पैसेंजर

नई दिल्ली। उड़ान भरने के बाद रूस जा रही अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश हो गई है। इस हादसे में 20 पैसेंजर के जीवित बचे होने की पुष्टि हो गई है, जबकि दर्जनों लोगों की मौत की आशंका जताई गई है।

बुधवार को हुए एक बड़े हादसे में कजाकिस्तान के एकटाऊ शहर के पास विमान क्रैश हो गया है। दुर्घटना का शिकार हुआ विमान उड़ान भरने के बाद 67 यात्रियों को लेकर रूस के ग्रोजनी जा रहा था। इस हादसे में 20 यात्रियों के फिलहाल जीवित बचने की पुष्टि हो गई है, जबकि दर्जनों लोगों की मौत की आशंका जताई गई है।

कजाकिस्तान सरकार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि एकटाऊ हवाई अड्डे के पास दुर्घटना का शिकार हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइंस का था जो रुस के गोरजी शहर जा रहा था। गोरजी में घने कोहरे के कारण हादसे का शिकार हुई फ्लाइट को मार्ग बदलने के लिए कहा गया था।

Next Story
epmty
epmty
Top