बारिश के कारण हुए भूस्खलन से छह लोगों की मौत- इतने घायल

बारिश के कारण हुए भूस्खलन से छह लोगों की मौत- इतने घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत के एक गाँव में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद छह लोग मृत पाए गए और छह अन्य घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भूस्खलन प्रांत के हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में रविवार सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग आठ बजे हुआ जिससे गांव में एक घर का हिस्सा ढह गया। अधिकारियों ने मलबे के नीचे 18 लोगों के दबे होने की आशंका जतायी है।

बचावकर्मियों को रविवार सुबह स्थानीय समयानुसार 10:30 बजे तक 12 लोग मिले, जिनमें से छह की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल थे। राहत एवं बचाव के प्रयास जारी हैं।

epmty
epmty
Top