बाढ़ में छह लोगों की मौत - दो लापता

बाढ़ में छह लोगों की मौत - दो लापता

बैंकाक। थाइलैंड के लगभग आधे राज्यों में चक्रवाती तूफान दिनमू के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है और इसके बाद आई बाढ़ में छह लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य लापता हैं। आपदा नियंत्रण अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आपदा राहत एवं नियंत्रण विभाग ने यहां जारी एक बयान में कहा कि थाइलैंड के उत्तरपूर्वी, मध्य और उत्तर प्रांताें में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और इसकी वजह से 70 हजार से अधिक घरों को काफी नुकसान हुआ है। इसमें बताया गया है कि सात राज्यों में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और 23 राज्यों में अभी भी बाढ़ से हालात विषम बने हुए हैं।

बयान में यह भी कहा गया है कि आगामी तीन दिनों में देश के उत्तरी, मध्य तथा उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।


वार्ता

epmty
epmty
Top