कीव में घुसे रूसी सैनिक- शुरू हुई आमने-सामने की जंग- दोनों तरफ से दावे

कीव में घुसे रूसी सैनिक- शुरू हुई आमने-सामने की जंग- दोनों तरफ से दावे

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूस की ओर से किए गए हमले के तीसरे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव समेत सभी मुख्य शहरों में धमाके हुए हैं। जिसके चलते रूसी सैनिकों की राजधानी कीव के भीतर एंट्री हो गई है। यूक्रेनी सैनिक रूस की सेना के सामने आकर अड़ते हुए आमने सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच यूक्रेन की ओर से रूसी पैराट्रूपर्स से भरे दो प्लेन मार गिराने का दावा किया गया है।

शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत जंग के तीसरे दिन यूक्रेन के सभी मुख्य शहरों में मिसाइलों के धमाके हुए हैं। रूसी सैनिक राजधानी कीव में घुस गए हैं। जिसके बाद रूसी सैनिकों की यूक्रेन सेना के साथ आमने सामने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव में घुसकर वहां के हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है। उधर यूक्रेन की ओर से 300 रूसी पैराट्रूपर्स से भरे दो विमान मार गिराने का दावा किया गया है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ विधिवत रूप से निंदा प्रस्ताव पास किया गया है। प्रस्ताव के पक्ष में 11 तो विपक्ष में केवल 1 वोट पड़ा। भारत एवं चीन तथा यूएई ने मतदान में शामिल होकर अपनी भागीदारी नहीं की है। हालांकि रूस की ओर से अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से पारित किए गए इस निंदा प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।




epmty
epmty
Top