यूक्रेन एवं रूस की जंग में कूदी जनता - उठाए हथियार, लड़ाई की तैयारी

यूक्रेन एवं रूस की जंग में कूदी जनता - उठाए हथियार, लड़ाई की तैयारी

नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से लड़ी जा रही जंग के तीसरे दिन यूक्रेन की सेना का हौसला बुलंद रखने के लिए वहां के आम नागरिकों ने भी अब हथियार उठा लिए हैं। नागरिकों ने कुछ ऐसा हौसला दिखाया है कि एक व्यक्ति तो रूस के टैंकों के सामने ही आकर खड़ा हो गया, जिसके चलते इन टैंकों को रास्ता बदलकर अपने मिशन की तरफ आगे बढ़ना पड़ा।


शनिवार को यूक्रेन एवं रूस के बीच लडी जा रही जंग के तीसरे दिन यूक्रेन की सेना अपने देश पर हमला करने वाले रूसी सैनिकों के खिलाफ जोरदार टक्कर ले रही हैं। आम नागरिकों ने भी अपने देश के सैनिकों का हौसला बुलंद रखने के लिए अब हथियार उठा लिए हैं। जिसके चलते पूरी लड़ाई अब हिम्मत एवं जज्बे के ऊपर आकर टिक गई है। इस बीच यूक्रेन आर्मी के हाथों मारे गए तकरीबन 3000 रूसी सैनिकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर सेना लोगों की हिम्मत को बढ़ाने के प्रयास कर रही है। कुछ ऐसा दिखाई दे रहा है कि अब यह जंग यूक्रेन की राजधानी की गली गली में लड़ने की तरफ बढ़ रही है। उधर यूक्रेन सरकार की ओर से लोगों से अपने घरों में रहने के लिए कहा गया है। अस्पताल पहले की तरह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और यातायात सेवाएं मुफ्त कर दी गई हैं। सरकार की ओर से नागरिकों के जीवन को सामान्य रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है। लेकिन यूक्रेन का घटनाक्रम बेहद तेजी के साथ बदल रहा है। कई इलाकों में रूस की सेना से यूक्रेन सेना टक्कर ले रही है।

epmty
epmty
Top