अब रूस ने बोरोडजंका पर किया हमला - दो अपार्टमेंट तबाह

अब रूस ने बोरोडजंका पर किया हमला - दो अपार्टमेंट तबाह

कीव। रूसी सेना ने कीव के केंद्र से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यूक्रेनी शहर बोरोडजंका पर हमला किया। रूसी सेना के इस हमले में दो अपार्टमेंट ब्लॉकों को नष्ट कर दिया गया।

इस हमले में अभी तक घायलों और मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, हमले में अपार्टमेंट के कुछ हिस्से ढह गए हैं। वहीं, पास के एक खेल के मैदान में आग लग गयी।

सीएनएन के अनुसार, सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है,"एक विमान ने यहां तीन या चार बम गिराकर दो बार उड़ान भरी।"

"चिल्लाना (मलबे के अंदर से) सुना जा सकता है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वहां कोई अभी भी जिंदा है। हे भगवान।"

एक अन्य वीडियो में कह रहा है,"रूसी दुनिया हमारे पास आ गई है, बस एक बार देखें कि उन्होंने क्या किया है।"

वार्ता

epmty
epmty
Top