यूक्रेन पर मिसाइलों की बारिश- कीव में धमाके पर धमाके- दहशत मे लोग

यूक्रेन पर मिसाइलों की बारिश- कीव में धमाके पर धमाके- दहशत मे लोग

नई दिल्ली। रूस की ओर से किए गए हमले में दूसरे दिन भी यूक्रेन की राजधानी कीव के भीतर सात बड़े धमाके सुने गए हैं। रूसी सेना शहर में लगातार एक के बाद एक मिसाइलों से हमला कर रही है। जान जाने के डर से लोग घरों में दुबके हुए हैं। खाने-पीने से लेकर जरूरत की अन्य चीजों की कमी के बावजूद लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं।

शुक्रवार को भी लगातार यूक्रेन के ऊपर रूसी मिसाइलों के ताबड़तोड़ हमले लगातार जारी रहे हैं। आज रूस की तरफ से हमलों की इंटसिटी काफी बढ़ गई है। सुबह से यूक्रेन की राजधानी कीव के भीतर सात बड़े धमाके सुने गए हैं। सरकार के आदेशों के बाद कीव शहर में हवाई हमलों का सायरन सुनाई दिया है, जिसके चलते मेयर की ओर से लोगों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। शुक्रवार की सवेरे राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि दुनिया ने हमें रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है। उन्होंने बताया है कि वह फिलहाल इस समय कीव में है और यहां पर रूसी सेना की एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा है कि रूसी सैनिकों का पहला टारगेट वह खुद है और दूसरा टारगेट उनके परिवार को बनाया गया है।

epmty
epmty
Top