चाकू से हमला, दो लोगों की मौत, 7 घायल- मचा कोहराम

चाकू से हमला, दो लोगों की मौत, 7 घायल- मचा कोहराम

इस्तांबुल। तुर्की के पूर्वी बिंगोल प्रांत में बुधवार को एक हमलावर ने आसपास के लोगों को निशाना बनाया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।

गवर्नरेट के एक बयान के अनुसार, यह घटना बाहसेलिवेलर में स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1:30 बजे (1030 जीएमटी) हुई। इसमें कहा गया कि हमलावर ने अपने आसपास के लोगों पर चाकू से हमला किया।

एक अलग बयान में, प्रांतीय पुलिस विभाग ने कहा कि हमलावर मादक पदार्थों के सेवन के प्रभाव में था और उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि घटना की व्यापक जांच शुरू की गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top