एशियाई खेलों में हरियाणा को सात स्वर्ण समेत मिले 21 पदक

एशियाई खेलों में हरियाणा को सात स्वर्ण समेत मिले 21 पदक

चंडीगढ़। चीन में चल रहे एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और सात स्वर्ण समेत 21 पदक अपनी झोली में डाल चुके हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक कुल 84 पदक जीते हैं। इनमें से सात स्वर्ण, तीन रजत और 11 कांस्य पदक हरियाणा के नाम रहे हैं। हरियाणा की ओर से नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक, शिवा नरवाल, रिद्म सांगवान, मनु भाकर और सरबजाेत सिंह ने निशानेबाजी, महिला क्रिकेट टीम में शेफाली वर्मा स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में शामिल हैं। राज्य के खिलाड़ियों ने निशानेबाजी, रोइंग, चक्का फेंक, एथलेटिक, मुक्केबाजी और कुश्ती की एकल और टीम स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक जीते हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top