भूकंप से दहल गई धरती अब तक मरने वालों की संख्या हुई 304

भूकंप से दहल गई धरती अब तक मरने वालों की संख्या हुई 304
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। हैती में भूकंप से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 304 हो गई है। संवाद समिति एजेंसी फ्रांस प्रेसे ने नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस आपदा में 1800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हैती के तट पर शनिवार को 7.5की तीव्रता वाले इस भूूकंप के कारण जानमाल का काफी नुकसान हुआ है और प्रधानमंत्री एरियल हैनरी ने इसके बाद इसे आपातकाल घोषित करने की बाद कही थी। विश्व के अनेेक देशों ने हैती को मानवीय सहायता प्रदान करने की इच्छा जाहिर की है।

हैती भूकंप के लिहाज से विश्व के संवेदनशील क्षेत्रों में है और वर्ष 2010 में आए भयानक भूूकंप में हजारों लोगों की मौत हुई थी तथा इससे अधिक लाेग घायल हुए थे।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top