IAF में राफेल के शामिल होने पर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बधाई

IAF में राफेल के शामिल होने पर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बधाई

नई दिल्ली भारतीय वायुसेना के लिए आज एक बड़ा दिन है। फ्रांस से खरीदे गए पांच राफेल फाइटर जेट जो विश्व के हाई टेक्नोलॉजी फाइटर जेट में से एक है उनकी औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में एंट्री कर ली गई है। इसके तहत ही आज अंबाला एयरबेस पर राफेल के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली शामिल हुई।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने इस खुशी में पोस्ट किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि, 'जंग में खुद को साबित कर चुके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 4.5 जनरेशन के लड़ाकू विमानों के इंडियन एयर फोर्स में शामिल होने के साथ ही इन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर पायलट भी मिल गए हैं। हमारे काबिल पायलटों के हाथों और इंडियन एयर फोर्स के अलग-अलग विमानों के बीच इस विमान की ताकत और ज्यादा बढ़ेगी'।

पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया और लिखा कि, 'वायु सेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में राफेल के शामिल होने पर बधाई। हम उम्मीद करते हैं कि राफेल मिराज-2000 को पीछे छोड़ देगा लेकिन सुखोई मेरा अब भी पसंदीदा है। और अब जवानों को डॉगफाइट के लिए एक और नया लक्ष्य मिल गया है।'

आपको बता दें कि पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल भी है। उन्हें 2011 में यह रैंक दी गई थी और इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी कई बार ट्रेनिंग भी कर चुके हैं।

epmty
epmty
Top