अब तक का सबसे बड़ा हमला- तबाह किया राष्ट्रपति का दफ्तर!

अब तक का सबसे बड़ा हमला- तबाह किया राष्ट्रपति का दफ्तर!

नई दिल्ली। ब्रिज के ऊपर किए गए हमले के बाद बुरी तरह से भडक रहे रूस ने अपने दुश्मन यूक्रेन के ऊपर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए भारी तबाही मचाने का काम किया है। राजधानी कीव के अलावा देश के अन्य इलाकों पर किए गए मिसाइलों के हमले में राष्ट्रपति के दफ्तर को धमाका करके उड़ा दिया गया है! रूस की ओर से कम से कम 75 मिसाइलें ताबड़तोड़ तरीके से दागी गई है। हालांकि राष्ट्रपति के दफ्तर के धमाके में उड़ने की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

रूस के साथ अपने वजूद की लड़ाई में जुटे यूक्रेन की ओर से क्रीमिया से बाकी राष्ट्र को जोड़ने वाले पुल पर किए गए हमले के बाद बुरी तरह से भड़क उठे रूस ने यूक्रेन के ऊपर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। राजधानी कीव समेत देश के कई अन्य इलाकों में रूस की ओर से मिसाइलों से किए गए हमले में कम से कम 75 मिसाइलें दागी गई है। रूस के हमले से यूक्रेन के कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है।

यूक्रेन की राजधानी के अलावा खमेलनयटस्की,, झपटोमयर और रवीव को भी रूस द्वारा अपने हमलों का निशाना बनाया गया है। हमलों को लेकर कीव के मेयर के ओर से कहा गया है कि रूस ने सेंट्रल कीव के ऊपर मिसाईल से हमले किए हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर के पास भी रूस के सैनिकों की ओर से दागी गई मिसाइलों गिरी है।

क्रीमिया पुल पर हमले को रूसी राष्ट्रपति ने आतंकी घटना करार दिया था। अब यूक्रेन पर इस तरह के हमलों के बाद जेलेंस्की भी बुरी तरह से भड़क उठे और उन्होंने रूस की ओर से आज किए गए हम लोग को आतंकी साजिश करार दिया है।

epmty
epmty
Top