3500 की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान पर लगी गोली, यात्री घायल, सभी फ्लाइट रद्द

3500 की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान पर लगी गोली, यात्री घायल, सभी फ्लाइट रद्द

नई दिल्ली। म्यांमार से एक ऐसा मामला सामने आया है कि 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान पर गोली चलाई तो विमान पर लगी और एक यात्री उस गोली से घायल हो गया। इसको लेकर म्यांमार ने नेशनल एयरलाइंस अनिश्चित काल के लिये रद्द कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार म्यांमार नेशनल एयरलाइंस का विमान 63 यात्रियों को ले जा रहा था। यह विमान पूर्व राज्या काया की राजधानी लोइकाव में उतरने वाला था। विमान में छेद और एक व्यक्ति खून से लथपथ अपनी सीट पर बैठा नजर आ रहा है। यात्री ने अपने कानों पर टिश्यू पेपर लगाया हुआ है, जिससे खून को रोका जा सके। बताया जा रहा है कि यह गोली तब लगी है, जब वह तकरीबन 3500 फीट की ऊंचाई पर विमान उड़ रहा था।

बताया गया है कि म्यांमार की सैन्य सरकार ने विद्रोही बलों पर विमान पर गोलीबारी मारने का आरोप लगाया है और शहर के लिये सभी उड़ाने अनिश्चित काल के लिये रद्द कर दी गई हैं। विद्रोही समूहों ने विमान से सम्बंधित लगाये गये आरोपों से इंकार कर दिया है।

म्यांमार की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद के प्रवक्ता मेजर जनरल ज़ॉ मिन टुन ने कहा कि यात्री और विमान पर इस तरह हमला करना एक अपराध है और जो लोग व संगठन शांति चाहते हैं, उन्हें इस मुद्दे की निंदा करनी चाहिए।

Next Story
epmty
epmty
Top