बाढ़ से 2 लोगों की हुई मौत, इतने लोग लापता- लोगों में मची अफरा तफरी

बाढ़ से 2 लोगों की हुई मौत, इतने लोग लापता- लोगों में मची अफरा तफरी

हनोई। वियतनाम के उत्तरी पर्वतीय प्रांत दीएन बिएन में बुधवार रात और गुरुवार सुबह अचानक आई बाढ़ में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लापता हो गए। यह जानकारी वियतनाम समाचार एजेंसी ने दी।

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दीएन बिएन जिले के चार गांवों में रात में अचानक बाढ़ आ गई।

गुरुवार सुबह तक, 10 स्थानीय घर पूरी तरह से ढह गए, जबकि 40 हेक्टेयर से अधिक कृषि उपज नष्ट हो गई। खोज और बचाव मिशन में लगभग 100 लोगों को शामिल किया गया है।

सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2024 के पहले छह महीनों में वियतनाम में प्राकृतिक आपदाओं में 68 लोग मारे गए और लापता हो गए और 56 अन्य घायल हो गए।

epmty
epmty
Top