सैनिकों के मामले को लेकर ट्रम्प उलझे

सैनिकों के मामले को लेकर ट्रम्प उलझे

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक नए खुलासे ने डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अटलांटिक मैगजीन के मुताबिक, ट्रंप ने शहीद अमेरिकी सैनिकों को 'लूजर' कहा था और उनकी याद में बनाये गए स्मारक जाने से इनकार कर दिया था। इस खुलासे के बाद विपक्ष ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अटलांटिक मैगजीन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में फ्रांस यात्रा के दौरान ट्रंप ने प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को लूजर कहा था और बारिश का बहाना बनाकर उनकी स्मारक पर जाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।

ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा, 'वे कुछ भी कहेंगे। मेरे और सेना के बारे में वह पहले भी झूठ बोल चुके हैं। मैं सेना का सम्मान करता हूं और शहीदों के बारे में मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा'। राष्ट्रपति ने अटलांटिक मैगजीन के साथ ही फॉक्स न्यूज की पत्रकार जेनिफर ग्रिफिन पर भी निशाना साथ है। उन्होंने कहा कि ग्रिफिन ने फर्जी खबर फैलाई है और इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। ग्रिफिन ने दावा किया था कि दो पूर्व अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि ट्रंप शहीद सैनिकों के सम्मान में बनाये गए स्मारक नहीं जाना चाहते थे। जबकि एक अन्य अधिकारी ने कहा था कि ट्रंप ने वियतनाम युद्ध के संदर्भ में सेना के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। डोनाल्ड ग्रिफिन के इस दावे से खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह की फेक रिपोर्टिंग के लिए ग्रिफिन को नौकरी से निकाल देना चाहिए।

epmty
epmty
Top