शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की बड़ी धमकी

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की  बड़ी धमकी
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई : महाराष्ट्र में और केन्द्र में भी भाजपा के साथ सरकार में शामिल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बड़ी धमकी दी है। उन्होंने 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया है। हालांकि सरकार से हटने की हिम्मत वह अब तक नहीं दिखा सके हैं।
शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई अहम बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय किया गया। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में शिवसेना सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उसके 18 सांसद हैं। भाजपा और शिवसेना तीन दशक से एक साथ रहे हैं।
पिछले कुछ महीनों में दोनों के संबंधों में लगातार कड़वाहट बढ़ती जा रही थी। बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाने का फैसला किया गया है। शिवसेना प्रमुख महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की भी अक्सर आलोचना करते रहते हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top